
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के जन्मोत्सव पर रामनगर में शासकीय प्राथमिक शाला अहिरा पारा में केक काटा गया और समस्त बच्चों को स्वेटर और बिस्किट का वितरण किया गया और बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया बच्चे स्वेटर पाकर ख़ुशी से चहक उठे।

इस वितरण कार्यकम में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य बाबू लाल यादव सहसंयोजक,चिकित्सा प्रकोष्ठ सुनील श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुक्मणी सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमारी मंडल विश्रामपुर, विद्यालय के शिक्षक संतोष गुप्ता, कृष्णा लाल ठाकुर, प्रदीप कुमार जायसवाल पिंकू शर्मा व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर बिजेंद्र जायसवाल ( संकुल समन्वयक रामनगर) विजय यादव बबलू यादव सहित ग्रामीण उपस्थिति रहे।



















