
अम्बिकापुर।नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के लिए भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास एवं जिला सह समाज प्रमुख रूपेश दुबे ने प्रेस को संबोधित किया। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए संतोष दास ने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर के लिए वार्ड क्रमांक 1 से उर्मिला खलखो, वार्ड क्रमांक 2 से विनोद कश्यप, वार्ड क्रमांक 3 से निशांत गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 से अमित कुमार बारी, वार्ड क्रमांक 5 से चंद्रभान सिंह, वार्ड क्रमांक 6 से शमीम खान, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती नेहा बंसल, वार्ड क्रमांक 9 से पूनम साहू, वार्ड क्रमांक 10 से रामनारायण दुबे, वार्ड क्रमांक की 11 से बृजकिशोर पांडे, वार्ड क्रमांक 12 से संध्या देवी ठाकुर, वार्ड क्रमांक 13 से सीनू देवी, वार्ड क्रमांक 14 से संपत राम तथा वार्ड क्रमांक 15 से राजेश सारथी को भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। जहां उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 अनारक्षित महिला सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी।
नगर पंचायत सीतापुर के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए रूपेश दुबे ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 2 से भवानी सिंह, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 5 से विकास कुमार एक्का, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 6 से सदानंद गुप्ता, गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 8 से विकास लकड़ा, क्रमांक 9 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से तेजू पैकरा, क्रमांक 11 संत कबीर वार्ड से भोलाराम मिंज, क्रमांक 12 लरंगसाय वार्ड से सनिता पैकरा, आजाद वार्ड क्रमांक 13 से प्रिया पैकरा, सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक 14 से विवेक नामदेव तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 15 से विष्णु अग्रवाल को भाजपा ने अपना पार्षद प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 7 तथा 10 के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों केनाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नगर पंचायत लखनपुर तथा सीतापुर के घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है।



















