
कुसमी/कुंदन गुप्ता: ईडी द्वारा 2000 करोड़ से भी अधिक के शराब घोटाले में संलिप्तता को लेकर रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है और इसके पीछे प्रभावशाली राजनैतिक व्यक्तियों एवं ब्यूरोक्रेट्स का संरक्षण एवं संलिप्तता भी उजागर हुई है। मंत्री कवासी लखमा, भूपेश बघेल का परिवार एवं स्वयं मुख्यमंत्री की इसमें स्पष्ट रूप से संलिप्त हैं।
छत्तीसगढ़ में लुटेरी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा 2000 करोड़ का घोटाला सामने आया है एवं इसमें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का हाथ होने का संकेत मिला है। जिसको लेकर बुधवार को स्थानीय बस स्टेण्ड के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में सीएम भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आदिवासी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय भगत, सुनील नाग, सोमनाथ भगत दीपांशु नायक, विनोद गुप्ता, अंबिकेश्वर अभय गुप्ता, राजा ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता, वसीम खान, विवेक सिंह, इंद्रदेव निकुंज, दिलीप गुप्ता, परमेश्वर मैत्री, इस्तकार खान, नसरुल्लाह खान, रमेश गुप्ता, कृष्णमुरारी सोनी, राजूराम, शिवनाथ गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



















