
सूरजपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन महापर्व के अंतर्गत सूरजपुर जिले के मण्डल विश्रामपुर के शक्ति केन्द्र सोहागपुर में बुथ स्तरीय निर्वाचन प्रक्रिया 22 नवम्बर को सम्पन्न हुई। इस दौरान बुथ क्रमांक 24 रुनियाडीह से बूथ अध्यक्ष धर्मजीत राजवाड़े, बुथ क्रमांक 25 सोहागपुर से बूथ अध्यक्ष बलभद्र सिंह, और बुथ क्रमांक 26 सोहागपुर से बूथ अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही स्थानीय समिति के समस्त पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाने वाले चुनाव प्रभारी दिपेंद्र सिंह चौहान (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) और सह प्रभारी बोधन राम राजवाड़े (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष) के साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरजपुर दूर्गा गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर सरपंच छक्केलाल सिंह, महेश ठाकुर, बाबूलाल राजवाड़े, झुमुकलाल, रविलाल ठाकुर, अमरेश प्रसाद, संतधारी, रामसाय, कामेश्वर, राजवंश लाल, और ओमप्रकाश सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बुथ स्तरीय निर्वाचन से पार्टी की जमीनी पकड़ और भी मजबूत होने की उम्मीद है।



















