कुसमी/कुंदन गुप्ता: प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलरामपुर गोपाल कृष्ण मिश्र के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत सेन सिंह जी के नेतृत्व मे शनिवार को धान के बोनस में 30 से 40 प्रतिशत कटौती करना किसानों के साथ अन्याय के विरोध मे सीएम भूपेश बघेल का पुतला स्थानीय बस स्टेण्ड में दहन किया गया।

भाजपाईयों ने बताया की कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30 से 40% राशि की कटौती की गई है, जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया है। जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए इस कटौती को किसानों के साथ अन्याय करार दिया है। पुतला दहन में कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री बालेश्वर राम, किसान मोर्चा जिला महामंत्री आनंद जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पैकरा, पारस पाल, कुंवर राम, अशोक सोनी, प्रीतम गुप्ता, शुभम तिवारी, अतुल जायसवाल, इंद्रदेव निकुंज, लक्ष्मण राम, दीपक सोनवानी, सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!