उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा पर सपा के नेता की बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में सपा नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक नेता पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। भाजपा नेता की इस करतूत के बाद पार्टी ने उसे निकाल दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी गलत काम करने वालों का साथ नहीं देती है। कानून अपना काम बखूबी करेगा।

सपा नेता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पड़ोस में भाजपा का एक नगर महामंत्री आशीष शुक्ला (Ashish Shukla) रहता है, जिसके दो बच्चे हैं। आशीष शुक्ला की उम्र 47 वर्ष है। आशीष शुक्ला ने उनकी बेटी को 13 जनवरी को शादी का झांसा दिया और लेकर गायब हो गया। पुलिस ने सपा नेता की शिकायत पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि आशीष शुक्ला पर जिस लड़की को भगाने का आरोप लगा है, उसकी उम्र 25 साल के आसपास है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वो आशीष शुक्ला संग संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने आरोपी आशीष और सपा नेता की बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भाजपा पर हमलावर है। सपा का कहना है कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। नगर के महामंत्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। वहीं, एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। इस संबंध में भाजपा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक का कहना है कि नगर महामंत्री आशीष शुक्ला को पार्टी से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई उनके गलत आचरण के चलते की गई है। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आशीष शुक्ला से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। अब उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!