
बलरामपुर: भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशन पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन का आयोजन किया गया था इस सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य शांति सिंह प्रभारी के रूप शामिल हुई। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की बहनों को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है। इस अवसर पर बहनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नर्सों का सम्मान भी किया गया। वही डवरा मंडल भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के मंडल अध्यक्ष सरोज साहू, बलरामपुर भाजपा उपाध्यक्ष अजीत सिंह बलरामपुर महिला मोर्चा महामंत्री सुषमा मिंज, सोशल मीडिया प्रभारी किरण पासवान मंडल अध्यक्ष रजनी सोनी, चंदा नेताम अर्चना डाली अनीता सिंह अर्चना सिंह रीमा सिंह अल्पना विश्वास और स्वयं सहायता समूह की बहने उपस्थित रही।



















