सीतापुर/रूपेश गुप्ता: भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर सोमवार को भवरादाड़ से मंगरैलगढ़ तक चुनरी यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा में करीब दो किलोमीटर पद यात्रा कर महिलाएं मां मंगरैलगढ़ धाम पहुंची औऱ वहा मां के दरबार मे पूजा अर्चना कर क्षेत्र की शांति औऱ उन्नति की कामनाएं की। चुनरी यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी पैंकरा, ललित तिर्की, सरोज गुप्ता, रीता कुर्रे, संगीत कंसारी, चूड़ामणि दास, सन्ध्या जायसवाल, राधा यादव, महेश्वरी दास, ललिता तिहवारी, उर्मिला पारसमणि, सोनपती सहित बतौली औऱ सीतापुर की काफी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता चुनरी यात्रा में शामिल थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!