कुंदन गुप्ता

कुसमी: सोमवार को केन्द्रिय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव सायं के शंकरगढ़ प्रवास के दौरान कुसमी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा नगेशिया, नागासिया के साथ-साथ किसान जाति को भी अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग की है।

मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ एवं अन्य जिलो में बढ़ी संख्या में निवास करते है। नगेशिया जनजाति समाज के मतदाताओं की संख्या सरगुजा संभाग के कई विधानसभा में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। वे आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से काफी पिछड़ी जनजाति की श्रेणी में आती है। प्रारंभिक राजस्व दस्तावेज में किसी कारण से इनकी जाति का नाम किसान दर्ज हो गया है। जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान नगेशिया के समानार्थी किसान जाति को शामिल करने के लिए समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर अनुशंसा सहित केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी हैं। मंडल अध्यक्ष ने नगेशिया, नागासिया के साथ किसान जाति को अतिशीघ्र अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर उनसे चर्चा की। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने विश्वास जताया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद किसान जाति के लोगों को जल्द ही आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत सेन सिंह, अजजा जिलाध्यक्ष कलमा राम, पार्षद सोमनाथ भगत, बालेश्वर राम, शंकरगढ़ भाजपा अध्यक्ष विजय पैकरा, राजपुर भाजपा अध्यक्ष अनिल दुबे, चाँदो भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, आशीष केशरी सहित किसान नगेशिया समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!