
सीतापुर/रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत सुर में आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह शामिल हुए। बैठक की शुरुआत भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया भाजपा के इस महत्वपूर्ण बैठक में 85 पोलिंग बूथ के शक्ति केंद्र प्रभारी,सयोजक,सह सयोजक ,पोलिंग बूथ के अध्यक्ष औऱ महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए अनुराग सिंह ने कहा अभी से ही हम सब लोगो को अपने अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करने का काम करना है जनता को प्रदेश सरकार की नाकामी औऱ केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजना के बारे में अवगत करा कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाना है।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं जो जन सहयोग से चलती हैं।पूरे प्रदेश में आजीवन सहयोग निधि के तहत अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हर पार्टी कार्यकर्ता को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है।
इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता शिवदत्त शर्मा के साथ 10 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये उपस्थिति अतिथियों ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया इस अवसर पर देवनाथ सिंग,रोशन गुप्ता,सरवन दास राजकुमार अग्रवाल, अनील अग्रवाल, मनोज कंसारी, बिन्देश्वरी लाल पैंकरा, रंजित गुप्ता, मोहन यादव,नेमलाल गुप्ता राज कुमार गुप्ता अंतु सोनी नीरू मिस्रत्र्री भोला राम मिंज, मोती गुप्ता विक्की नामदेव, अनुज एक्का,संगीता कंसारी सन्ध्या जायसवाल,महेश्वरी दास, अमृता पैंकरा, राधा यादव, सर्वती पैंकरा, संतोषी पावले, शुष्मा विश्वकर्मा, ललिता तिवारी,भागल प्रधान, विजय यादव, दिलेश्वर बेहरा विजय गुप्ता,फिरू अग्रवाल, अनिल दास, ओम प्रकाश गुप्ता बिन्दे ठाकुर, इलू गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता दीपक दास सहित सभी पोलिंग बूथों के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुये।



















