कुंदन गुप्ता
कुसमी: मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल का नगर में प्रथम आवागमन पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपाई दो गुटों में बंटी नजर आए। मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में समर्थकों ने वन विभाग रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष का स्वागत कर मुख्य मार्गों मे ढोल-नगाड़े के साथ आतिशी रैली निकल कर कार्यक्रम स्थल पहुँची तो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता जन्मजय सिंह ने नेतृत्व में उनके समर्थकों ने एरिकेशन रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। सालों बाद ऐसा देखने को मिला है की पार्टी के किसी स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एक ही नगर में दो अलग-अलग जगह स्वागत करते दिखे। यह स्वागत नगर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा की चुनाैती तो है लेकिन उसका सामना करेंगे। कार्यकर्ता काफी उत्‍साहित हैं। 2023 विधानसम्भव चुनाव में छत्‍तीसगढ़ में फिर कमल खिलाएंगे। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, अशोक सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद बालेश्वर राम व आनंद जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अंबिकेश केसरी, जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देश्वरी पैकरा, रामलखन पैकरा, जिला मंत्री संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरतसेन, दीपक मित्तल, विनोद गुप्ता, सोमनाथ भगत, डीडीसी हीरामुनी निकुंज, अंकुश सिंह, अशोक सोनी, दिलीप गुप्ता, अमित जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्रनाथ पैकरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष एरिकेशन रेस्ट हाउस पहुँचे। जहाँ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता जन्मजय सिंह ने नेतृत्व में उनके समर्थकों ने स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा की भाजपा में गुटबाजी जैसी कोई बात नही है। भाजपा एक थी ओर एक रहेगी। दूसरे गुट के स्वागत कार्यक्रम में उमेश्वर ओझा, राकेश भारती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू, एमडी शमीम, उपेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, अमित सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजयप्रपात सिंह, निखिल गुप्ता सहित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लड्डू व धान से तौल कर किया स्वागत

नगर में प्रथम आवागमन पर ओमप्रकाश जायसवाल का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद का शिव चौक स्थित काका लरंग सायं की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज के सौजन्य से जिलाध्यक्ष को लड्डू व किसान मोर्चा अध्यक्ष हरेन्द्रनाथ पैकरा द्वारा धान से तौल कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर 230 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!