रायपुर: आरक्षण के मसले पर शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टीप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में चक्का जाम करने जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उतरेंगे। अलग-अलग इलाकों में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। भाजपा के तय कार्यक्रम के मुताबिक अंबिकापुर, कोंडागांव, राजनांदगांव में यह विरोध प्रदर्शन होना है। दोपहर 12:00 बजे से सभी स्थानीय नेताओं की अगुवाई में एक साथ विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। जिला प्रशासन ने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मुस्तैद है।

प्रदेश में चक्का जाम की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से की जा रही है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि आदिवासियों के 32% आरक्षण को 20% कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य बना है, जहां किसी समुदाय के आरक्षण को छीना गया है। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में तीसरी और चौथी श्रेणी के नौकरियों में स्थानीय आरक्षण डॉ रमन सिंह की सरकार में मिलता था । उस पर भी रोक लगाने का आदेश जारी हुआ है। विकास मरकाम ने बताया कि प्रदेश में एक के बाद एक आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है।

कोंडागांव जिले में नारायणपुर चौक पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी चक्का जाम करेंगे। अंबिकापुर में बिलासपुर चौक पर नंद कुमार साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, कमलभान सिंह जैसे सरगुजा के स्थानीय नेता चक्का जाम करेंगे। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव के छुरिया मोड़ पर सांसद मोहन मंडावी, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज, एमडी ठाकुर संजीव, आरके राय और देव लाल ठाकुर जैसे नेता चक्का जाम करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!