
सीतापुर/ रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रजपुरी के डोमनीनाला का पुल जो तीन वर्ष से छतिग्रस्त क्षतिग्रस्त लोग जान जोखिम में डाल कर पुल पार कर आना जाना कर रहे हैं इस समस्या को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा डोमनीपुल में बैठकर के चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया गांव वालों की लगातार मांग को देख स्थानीय विधायक प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा पिछले साल नया पुल बनाने को लेकर घोषणा भी किया गया था जो आज तक पूरा तक नहीं हो सका भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा पुल बनाने को लेकर एक वर्ष पूर्व भूमि पूजन का कार्यक्रम करके जनता को ठगने का कार्य गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस का जमकर विरोध करते हुए प्रदेश सरकार और खाद्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवणदास ,जिला कार्यसमिति सदस्य नीरू मिस्त्री ,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता कंसारी ओम प्रकाश गुप्ता संजय गुप्ता त्रिलोचन सदावर्ती ,मोहन सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एलु गुप्ता, विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता ,पंकज महानंदी , नरसिंह प्रधान ,सतनारायण यादव,संतोष , सुभाष गुप्ता, मुन्नासिंह, बालमुकुंद ,कोसल्या खलखो, ललिता तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौप जल्द पुल कराने की मांग के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।



















