
बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के मार्गदर्शन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 28 जून से बलरामपुर ऑटोटोरियम भवन में प्रारंभ होगा।
प्रारंभ के अवसर पर अनुराग सिंह देव प्रदेश प्रवक्ता, हर्षिता पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अनिल केसरवानी प्रांतीय सदस्य, पवन गर्ग पूर्व जिलाध्यक्ष, रामप्रताप सिंह पूर्व प्रदेश महामंत्री,जगन्नाथ पाणिग्राही प्रदेश वीआ.सदस्य उपस्थित होंगे। 30 जून को भारत सिंह सिसोदिया प्रदेश वीआ.सदस्य, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश मंत्री, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, सांसद रेणुका सिंह, रामकिशून सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 11 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री प्रशिक्षण में उपस्थित होंगे।



















