जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन चक्का जाम में भाजपा उम्मीद के अनुसार भीड़ जुटा नही पाई

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक पर 32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर 10 मिनट तक सांकेतिक चक्का जाम कर आमसभा किया। एसडीएम शशि कुमार चौधरी व थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त हुआ।



आमसभा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष व सामरी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी सहदेव लकड़ा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण सहित अन्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए चक्काजाम किया गया है। विगत दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32% आरक्षण छीनकर 20% कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां किसी समुदाय से उनका आरक्षण छीना गया हो। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों पर लगातार कैंची चला रही है। इसके कुछ ही दिन बाद बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों में जो स्थानीय आरक्षण डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2012 से देना प्रारंभ किया था उसे भी छीनने का आदेश इस भूपेश सरकार ने जारी कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि इससे पूर्व जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार को भी भूपेश बघेल सरकार ने समाप्त कर दिया है। भूपेश बघेल सरकार ने एक के बाद एक आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में गांधी चौक पर चक्का जाम किया गया है। फिर भी सरकार संवैधानिक अधिकारों पर ठोस उपाय नहीं करती है तो पूरे प्रदेश भर में चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उदबोधन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपको बता दें हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण को रद्द किया है। प्रदेश में अब तक कुल 58 प्रतिशत आरक्षण लागू था इसमें एसटी 32, एससी 12 और ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण था। हाईकोर्ट के आदेश का बड़ा असर हुआ है। एसटी वर्ग का आरक्षण 32 से घटकर 20 प्रतिशत रह गया है। भाजपा इसे कांग्रेस सरकार की नाकामी बता रही है।

नगर पंचायत पार्षद पूरनचंद जायसवाल ने 32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कहा देखिए वीडियो ?

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!