बलरामपुर: रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा सहकारी बैंक के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के विरोध में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कमलेश मार्को के नेतृत्व में रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष असर्फी यादव के नेतृत्व में लरंगसाय चौक में विधायक बृहस्पत सिंह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनोज यादव, जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता, सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता, अर्पित जयसवाल एवं भाजयुमो के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!