
सीतापुर/रूपेश गुप्ता:-प्रदेश सरकार के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मंगरेलगढ़ धाम में ब्लॉक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।दो दिवसीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम दिन ग्राम खडादोरना एवं केरजु की मानस मंडली शामिल हुई और रामायण पाठ किया।अंत मे रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल ग्राम खड़ादोरन एवं केरजु की मानस मंडली को एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय मरकाम ने 11-11सौ रुपए की पुरुस्कार राशि प्रदान किया।इस अवसर पर करारोपण अधिकारी मोहन साहू टेरेसा कुजूर गंगोत्री पैंकरा लिपिक जितेंद्र गुप्ता बीपीओ प्रेम गुप्ता सचिव बसंत दास सुखलाल एक्का विश्वनाथ जगेश्वर राम समेत श्रोतागण एवं काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



















