
अंबिकापुर: जनपद पंचायत लखनपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव जी जनसंवाद पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से किए जिसमें कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की बात की जिसमें समस्त पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता में एक स्वर में चुनाव लड़ने की बात कही और आगामी 5 साल में आने मैं अनेकों विकास के कार्य पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताई गई समस्त पंचायतों के विकास के कार्य तीव्र गति से हुई इसमें विधानसभा के कार्यकर्ता खुश हुए और इस सभी वार्ता को लेकर चुनाव लड़ने की बात की और आपसे अच्छा विधायक हमें नहीं मिल सकता अपने संबोधन में महाराज साहब भावुक करने वाली बात कही इससे पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं अति उत्साहित हुए और साथ ही रिटायर्ड शिक्षक कांग्रेसी नेता सुरेंद्र जायसवाल के द्वारा लिखी गई मेरी पुस्तक निश्चल के दोहे का विमोचन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव न. प. नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल एल्डरमैन शराफत अली वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे शशि पांडे बृजमोहन अग्रवाल शैलेंद्र गुप्ता दिनेश तायल सुरेंद्र जयसवाल अशोक अग्रवाल इरशाद खान गप्पू खान मुजीब खान संजय गुप्ता अमित बारी जगरोपन यादव धर्मेंद्र झारिया भानु राजवाड़े मकसूद हुसैन रमजान खान व ग्रामीण स्तर के कांग्रेसी नेता व सदस्य उपस्थित रहे।



















