सूरजपुर: पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक ही हालत नाज़ुक है। घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास हुई जबकि, कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



हादसा तड़के तब हुआ जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ), और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!