बलरामपुर: बलरामपुर जिले की राजपुर में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय एवं पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की 18 छात्राएं बीमार हैं। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ राम प्रसाद तिर्की के द्वारा की जा रही है। बीमारी को देखते हुए पहाड़ी कोरवा कन्या परिसर व कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में कैंप लगाकर उपचार की जा रही है।

मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए मौसमी मारी का प्रकोप छाया हुआ है। वायरल फीवर, सर्दी, बुखार, मलेरिया का प्रकोप छाया हुआ है। राजपुर में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय की 11 वर्षीय सुलोचना कौशिक, 13 वर्षीय अर्पणा बड़ा, 11 वर्ष से सृष्टि एक्का, 13 वर्षीय आंचल टोप्पो , 13 वर्षीय सरस्वती पैकरा व पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की 9 वर्षीय महेन्द्री पहाड़ी कोरवा, 10 वर्षीय सुशीला पहाड़ी कोरवा, 10 वर्षीय गौरी पहाड़ी कोरवा, 8 वर्षीय रेशमा पहाड़ी कोरवा, 11 वर्षीय पिंकी पहाड़ी कोरवा, 11 वर्षीय करीना पहाड़ी कोरवा, 11 वर्षीय विनीता पहाड़ी कोरवा, 9 वर्षीय रूपा पहाड़ी कोरवा, 12 वर्षीय सुनती पहाड़ी कोरवा, 8 वर्षीय ज्योति पहाड़ी कोरवा, 15 वर्षीय रितु पहाड़ी कोरवा, 10 वर्षीय अमीना पहाड़ी कोरवा व 8 वर्षीय अनामिका पहाड़ी कोरवा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। मौसमी बीमारी को देखते हुए बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने स्वास्थ्यकर्मियों को पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर व कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में कैंप लगाकर छात्राओं का स्वास्थ्य जांच उपरांत उपचार की जा रही है।

बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने कहा की मौसमी बीमारी का प्रकोप छाया हुआ है। एकलव्य आदर्श विद्यालय की 5 छात्राएं एवं पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की 13 छात्राएं को वायरल फीवर है। उपचार की जा रही है मौसमी बीमारी को देखते हुए पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कैंप लगाकर जांच उपरांत उपचार की जा रही हैं।

बीमार छात्राओं को पैदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के द्वारा पहुंचाया जा रहा है

राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर संचालित है। पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर से 3 किमी दूर छात्राओं को उपचार के लिए पैदल एक चपरासी के भरोसे पहुंचाया जा रहा है। पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की शिक्षिका व अधीक्षिका का कोई पता नहीं है छोटे-छोटे छात्राएं पैदल चलने को विवस है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!