बलरामपुर।कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर से बलरामपुर जिले के ककना, बरियों, चाची, बघिमा, परसागुड़ी होते हुए 31वें दिन राजपुर गांधी चौक पहुंचने वाले थे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन कर दिए हैं इसी कारण कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजपुर में स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली वापस लौट रहे हैं।
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहला आगमन हो रहा था बलरामपुर जिला पहले घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। झारखंड बॉर्डर से लगा हुआ है राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व कुसमी एसडीपीओ इमानुएल लकड़ा ने पुलिस की जगह-जगह ड्यूटी लगाई थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!