अंबिकापुर।कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने आज भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके लिए भाजपा ने राजमोहनी देवी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सैकड़ो की संख्या में चिंतामणि के समर्थक और संत गहिरा गुरू के अनुयायी शामिल हुए।

22 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुद साय हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंचे थे। विधानसभा सामरी से टिकट कटने से चिंतामणि महाराज नाराज चल रहे थे। कांग्रेस ने सामरी से विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है। चिंतामणि महाराज ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से विधानसभा अंबिकापुर सीट से भाजपा से टिकट की मांग की थी। वही भाजपा ने चिंतामणि महाराज को सरगुज़ा से लोकसभा चुनाव टिकट देने की बात कही थी। चिंतामणि महाराज अंबिकापुर सीट से टिकट की शर्त रखी थी। चिंतामणि महाराज आज भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया।विधानसभा सामरी में पूरा संगठन यहां टीएस. सिंहदेव का कट्टर समर्थक है। संगठन और सिंहदेव की नाराजगी ही चिंतामणि महाराज के टिकट कटने का कारण बनीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!