
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। इसके साथ ही करीब सप्ताहभर से अधिक समय से हो रहा इंतजार खत्म हो गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ लिया था। इसके बाद 22 दिसंबर को सरकार के बाकी 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ।

सीएम विष्णुदेव साय : सामान्य प्रशासन और सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन
अरूण साव, उप मुख्यमंत्री: लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन
विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री: गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
बृजमोहन अग्रवाल: स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति
राम विचार नेताम: आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास किसान कल्याण
दयाल दास बघेल: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
केदार कश्यप: वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता
लखनलाल देवांगन: वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम
श्याम बिहारी जायसवाल: लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
ओ. पी. चौधरी: वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
लक्ष्मी राजवाडे: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण
टंक राम वर्मा: खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन



















