गरियाबंद :  नेशनल हाइवे 130 C पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। 4 की मौत एवं 20 से अधिक घायल जिसमे सभी मृतक महिलाएं हैं घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में 4 महिलाओं की मौत हो गई है सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाने में जुट गया है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल मजरकट्टा गांव के एक ही परिवार के है। जो छट्टी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे।

अधिक जानकारी देते हुए एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया है। कुछ की हालत बहुत गंभीर है। ट्रक ओर ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत होने पर यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी है। ट्रैक्टर और ट्रक के बीच में फंसे होने के कारण कई लोगों को जेसीबी से खींच कर निकाला गया

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!