![IMG-20240104-WA0297](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240104-WA0297.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत सेवारी गांव में बीती दरम्यानी रात्रि अज्ञात लोंगो ने वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गले काटकर हत्या कर घर के दरवाजे पर ताला जड़कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुटी।
थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला अनीता केरकेट्टा पति विलियम केरकेट्टा घर पर अकेली थी पति विलियम केरकेट्टा पिछले दो दिनों से बाहर गया हुआ था। महिला बीती रात खाना खाकर सो गई थी। बीती दरम्यानी रात्रि अज्ञात लोंगो ने घर में घुसकर कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना आज सुबह महिला के दामाद ने राजपुर थाना में दी। अनिता केरकेट्टा की एक पुत्री है जिसकी शादी गांव में ही हुआ है। सूचना उपरांत थाना प्रभारी रमाकांत साहू, फारेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह पुलिकर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद किया गया है।