
सूरजपुर: सरगुजा संभाग के सूरजपुर में हाल ही में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद उत्पन्न बवाल के कारण जिले के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब आईपीएस अधिकारी प्रशांत ठाकुर को सूरजपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
देखिए आदेश

दरअसल 13 अक्टबूर को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उसकी मासूम बेटी का बड़ी बेहरमी के साथ कत्ल कर दिया गया। कत्ल का आरोप कुलदीप साहू नाम के शख्स पर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी और सूरज साहू को गिरफ्तार कर लिया है।



















