![Picsart_22-06-21_14-35-07-050.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/06/Picsart_22-06-21_14-35-07-050-4.jpg?resize=440%2C247&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/12/picsart_24-12-03_19-10-56-9684920973869211968685-1024x883.jpg)
रायपुर: मध्यप्रदेश के देवास में खेली जा रही म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक 15 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 38 पदक जीत चुके हैं। रायपुर और बस्तर के चार-चार, कोरबा और बालोद के तीन-तीन और बिलासपुर के एक खिलाड़ी ने स्वर्ण जीता। राज्य के 15 से ज्यादा खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में हैं। ऐसे मेें पदकोें की संख्या और बढ़ सकती है।
इनके नाम स्वर्ण पदक :
रुद्रांश शर्मा, आदित्य शेवरान, वेदांत श्रीवास, युवराज सिंह, श्रुति साहू, साधिके दुबे, पल्लवी साहू, गीताक्षी श्रीवास, शौर्य वर्धन जैन, रुद्र प्रताप सिंह, मिशा सिंधु, प्रियांशु इनवती, शिखा वर्मा, देविका पटेल, पलक साहू।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी :
आरुष भास्कर, वरुणिका भास्कर, हिमानी दरसेना, चैतन्य सिंधु, महिमा उइके, जिया जायसवाल, सानिका मिश्रा, आर शिव प्रसाद रेड्डी, संध्या सोनी, यश राय, सृष्टि झा, वंशिका सखारकर, जयंत तांडी, वाणी।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी :
– ऐश्वर्य यादव, अनिकेत कयारकर, सोनम साहू, वंश ठक्कर, आरती उपाध्याय, चंदन यादव, आशी बंजारे, हिमांशु निर्मलकर, सजल चौधरी।