अंबिकापुर: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुक्तिपारा निवासी शुभम दुबे और उसके मझले भाई कुश कुमार उर्फ छोटू उर्फ गौतम दुबे के बीच आए दिन विवाद होता था। 4 मार्च की शाम करीब 6 बजे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर कुश ने लोहे की रॉड से छोटे भाई शुभम पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना के बाद शुभम को परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने आरोपी कुश कुमार उर्फ गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए हैं।  प्रकरण में मृतक शुभम दुबे के भाई लव दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया। 

इस मामले की जांच में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख उप निरीक्षक रश्मि सिंह, नवल किशोर दुबे और आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!