बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर अंतर्गत  ग्राम आनंदपुर में हत्या के आरोपी आरोपी इबरार अंसारी पिता इनायत के घर शनिवार को बुलडोजर चला कर जमीदोज किया गया।अन्य आरोपियों के अवैध गतिविधियों की जाँच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहे के पास 6 मार्च की सुबह जमशेद अंसारी (28) की लाश मिली थी। उसका गला कटा हुआ था और हाथ भी टूटा था। जमशेद 5 मार्च को अपने ससुराल रेवतीपुर में शादी में शामिल होने गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।हत्या के आरोपियों में पुलिस ने अशरफ अंसारी (35), मकसूद आलम (22) और इबरार अंसारी (23) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि अशरफ का मृतक जमशेद दोस्त था। पत्नी से लगातार फोन पर बात करने से नाराज होकर उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया था।मारपीट के लिए उसने मकसूद को 50 हजार और इबरार को एक लाख 30 हजार की सुपारी दी थी।वारदात वाले दिन सभी लोग शाम 7 बजे एक साथ थे। तभी मकसूद और इबरार ने उसपर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जमशेद गिर गया तो अशरफ ने चाकू से उसका गला काट दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 07 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।वनविभाग एवं पुलिस के जवानों की मौजूदगी में उसके घर को जमींदोज कर दिया गया। घर पर बुलडोजर चलाने के पूर्व उसके घर से सामानों को हटाया गया। इसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!