सूरजपुर/प्रतापपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा।

दरअसल आपको दे कि छात्र की हत्या के बाद प्रतापपुर में काफी आक्रोश था। नगरवासी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। वहीं उन्होंने आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।इस पर प्रशासन द्वारा आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार द्वारा आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!