
सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में महिला ने दुनिया के सामने जो मिसाल पेश की है। वह काबिले तारीफ है। अगर लोगों में इंसानियत और मानवता की यह भावना जागृत हो जाए, तो दुनिया में बड़ा छोटा का भेदभाव समाप्त हो जाएगा।
इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कुछ गरीब बच्चे किसी बाजार के बाहर एक साथ बैठकर भीख मांग रहे हैं। ये बच्चे बेहद छोटे हैं। उन्हें दुनियादारी का ज्यादा पता नहीं है, लेकिन यह जरूर पता है कि सभी सुविधाओं का मूल जड़ पैसा है। अगर आपके पास पैसे हैं, तो आप अच्छे कपड़े पहन सकते हैं और पेट भर खाना खा सकते हैं। इसके लिए सभी बच्चे लोगों से पैसे मांग कर अपना और अपने माता पिता का पैर भर रहे हैं।
ऐसे गरीब लोग कहीं भी दिखे तो Please उनकी मदद कर दिया करो 🥺🙏 pic.twitter.com/ONaTso2iEJ
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) December 16, 2022
इसमें सबसे मार्मिक दृश्य नवजात शिशु है। वह अपनी बहन की गोद में लेटा है। उसे बहन की गोद में स्वर्ग का सुख मिल रहा है। उसे कोई गीले शिकवे नहीं है। इसके लिए वह कोई इच्छा भी प्रकट नहीं कर रहा है। सभी बच्चे अभाव भरी जिंदगी से भी खुश हैं।
तभी एक महिला उधर से गुजरती हैं। उसकी नजर नवजात शिशु पर पड़ती है। एक महिला के मन में ममता कूट-कूट भरी होती है। हां, ये जरूर है कि कुछ महिलाएं अपनी ममता को छिपा लेती हैं। दूसरे बच्चे को देना नहीं चाहती हैं। हालांकि, यह महिला सबसे अलग हैं। नवजात शिशु को देख वह अंदर से टूट जाती है। महिला के मन में करुणा, दया, स्नेह और प्यार उमड़ने लगते हैं।
उस समय महिला सबसे पहले रूककर नवजात बच्चे को पहले किस करती है। इसके बाद उसकी बहन से कहती है-तुम्हें क्या चाहिए ? शायद लड़की कपड़े के लिए कहती है। इसके बाद सभी कपड़े की दुकान पर जाते हैं। महिला, दुकानवाले से सभी बच्चों को कपड़े देने के लिए कहती हैं। कपड़े पाकर सभी बच्चे खुश हो जाते हैं। महिला सभी बच्चे को कपड़े देने के बदले में ‘किस’ देने के लिए कहती हैं। इस दौरान सभी दुकान वाले भी महिला से प्रभावित होते हैं। यह वीडियो दिल को छूने वाला है।
इस वीडियो को ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसे गरीब लोग कहीं भी दिखे तो Please उनकी मदद कर दिया करो 🥺🙏वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 25 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, तकरीबन 1 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। यूजर्स वीडियो देख महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



















