अंबिकापुर: कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में गत दिनों अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा आयोजित की गई। सिल्वर जोन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा -2023 का आयोजन गत नवंबर माह में हुआ था। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर, प्रदेश स्तर तथा क्षेत्रीय स्तर के कई पुरस्कार एवं पदक जीते। कैडेट अंकित कुमार और कैडेट हैप्पी कुमार ने जहां अखिल भारतीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं कैडेट पियूष यादव तथा कैडेट पियूष मिश्र को राज्य स्तरीय स्वर्ण एवं कैडेट भूपेन्द्र यादव को रजत पदक, कैडेट अश्विनी राज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के 16 कैडेटों ने विषिष्ट सम्मान एवं पदक प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग वर्गों में 33 कैडेटों को विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए हैं।


स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता सेना मेडल ने कैडेटों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको बधाइयां दीं। उन्होंने समस्त कैडेटों को आगे बढ़कर ऐसी अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!