सूरजपुर: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरस्वतीपुर भोला सिंह पिता बरातू सिंह द्वारा अपने स्वामित्व के खेत में लगाए गए धान के फसल को धर्मजित सिंह निवासी सरस्वतीपुर द्वारा जबरन धान की फसल को काट ले जाने मामले में विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी धर्मजीत सिंह के खिलाफ धारा 447,448,379 आईपीसी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज कराए गए शिकायत में प्रार्थी भोला सिंह निवासी रामपुर ने बताया कि वह उक्त भूमि को 2009 में विधिवत खरीदा है। पिछले दो वर्ष से उक्त भूमि पर धान की खेती कर रहा है। आरोपी द्वारा उक्त भूमि को अपना बता कर गत दिनों जबरन उसके धान के फसल को कटवा दिया और अपने खलिहान में रखवा दिया। जब इस बात की जानकारी भोला सिंह को लगी तो वह खोजबीन किया तो पता चला कि उसकी फसल को धर्मजित सिंह ने कटवा अपने खलिहान में रखवाया। भोला सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि भोला सिंह ने उक्त भूमि आरोपी के चचेरे दादा से क्रय किया था जो निःसंतान थे उस भूमि को अपना बता कर जबरन आरोपी उक्त भूमि पर हक जता गत वर्ष भी इसी तरह विवाद किया था जिसके बाद शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!