रायपुर: कल यानि की 17 अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC ) उपसमिति की बैठक दिल्ली में होगी। इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसके लिए ही दिल्ली में 17 अक्टूबर को बैठक होगी, जिसके बाद सूची जारी की जाएगी। संभावना है कि दूसरी सूची में लगभग 35-40 नाम जारी किए जाएंगे। नए और पुराने चहरे को मिलकर यह लिस्ट जारी होगी।इससे पहले दिल्ली में 12 अक्टूबर को CEC की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सांसद राहुल गांधी समेत प्रदेश के सभी नेता शामिल हुए थे। इसी बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी की गई थी जिसमें 30 नाम जारी किए गये हैं।CEC की बैठक के बाद अब प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए उपसमिति में चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ-साथ CEC के सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक 17 अक्टूबर की दोपहर में होगी।

फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पार्टी अपनी दूसरी सूची में बची हुई इन्हीं 19 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम जारी कर सकती है। ताकि जो प्रत्याशी हों अपने प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!