
रायपुर: कर्नाटक चुनाव में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने पर पार्टी में खुशी की लहर है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कर्नाटक के नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है।
चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
“यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है” pic.twitter.com/Msn6EldfUJ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी का फैक्टर नहीं चला। अब नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्त हो गए हैं। सीएम बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
मुँह मीठा कीजिए.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।🙏🏻 #Karnataka pic.twitter.com/gjdMVVL53t
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश। कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। कर्नाटक में बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोल कर रख दिया।
उन्होंने कहा, बजरंग बली के नाम का दुरुपयोग करने वाली भारतीय जनता पार्टी धूल चाटने को मजबूर हो गई है। कर्नाटक से एक बार फिर से लोकतंत्र की जड़ें पुष्पित और पल्लवित हुई है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया है।कांग्रेस पार्टी को देश की जनता एक बार फिर से सिर आंखों पर बैठाने जा रही है। कर्नाटक से शुरुआत हुई है, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसकी पुनरावृत्ति होने जा रही है। पूरे देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।



















