महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से 2 ग्रामीण महिला की मौत हो गई। वही 10 ग्रामीण गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर में 15 ग्रामीण सफर कर रहे थे। सभी बाँसकाटा पारिवारिक कार्यक्रम के बाद गृहग्राम टोंगोपानी लौट रहे थे। यह घटना तेंदुकोना बढईपाली की है।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद में ट्रेक्टर पलटने से 10 ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद घायलों का ईलाज के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर पलटने से 2 ग्रामीण महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गाँव टोंगोपानी मे मातम छा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!