बीजापुर: पामेड़ एरिया कमेटी के 14 प्रमुख माओवादी नेताओं ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें 1 लाख रुपये का इनाम घोषित केएएमएस अध्यक्ष एसीएम भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य भी हैं।

इन माओवादियों ने अपनी पारिवारिक समस्याओं और संगठन के भेदभावपूर्ण व्यवहार से परेशान होकर आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उन्होंने कानून के समक्ष सरेंडर किया।2024 में अब तक 137 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 306 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रदान किए गए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!