रायगढ़: धरमजयगढ़ वन मण्डल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बकारुमा क्षेत्र में हाथी के हमले से 21 वर्षीय युवक शिव राठिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिव अपने दोस्तों के साथ सोहनपुर निवासी भारतमाला मार्ग निर्माण कार्य में शामिल था। दोपहर करीब 2 बजे काम खत्म कर घर लौटते समय सिसरिंगा के पास लालमाटी में अचानक एक हाथी से उनका सामना हो गया। भागने के दौरान हाथी ने शिव को अपनी चपेट में ले लिया। घायल शिव को वन विभाग के कर्मचारियों ने धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग इस घटना की जांच में जुटा हुआ है, और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!