
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 4 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गरियाबंद SP अमित तुकाराम कांबले को कांकेर रेंज का DIG बनाया गया है। वहीं निखिल राखेचा ASP सुकमा को गरियाबंद का नया SP बनाया गया है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इनके अलावा उमेश गुप्ता को एडिशनल एसपी सुकमा और पूजा कुमार को एडिशनल एसपी के पद पर बीजापुर में पदस्थ किया गया है।
देखिए आदेश





















