![11_05_2023-bus_accident_in_bus](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/11_05_2023-bus_accident_in_bus.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बालोद।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले के गुंडरदेही मुख्यालय से लगे कचांदूर नाला के पास देर रात एक और सड़क हादसे की खबर आई। जिसमे एक बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को धमतरी से निषाद परिवार अपने बेटी की चौथीया लेकर दुर्ग गया हुआ था।प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। तभी कचांदुर नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों को चोटें आई है, इसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर है। जिसे रेफर किया गया हैं।