![Picsart_22-09-20_09-07-55-004.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/Picsart_22-09-20_09-07-55-004.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
रायपुर: रविवार की रात भाठागांव में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक विकास शर्मा (38) की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलौदाबाजार के रामसागरपारा निवासी के रुप में हुई। वे समाज कल्याण विभाग में सहायक डायरेक्टर रिचा शर्मा के पति थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विकास पिता अश्वनी शर्मा रविवार रात 11 बजे ठाकुर देव ट्रेडर्स भाठागांव में स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 27 एच 9742 से जमीन का सौदा कर वापस लौट रहे थे। भाठागांव रिंग रोड मंजिसा ज्वेलर्स के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में विकास शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की सहायता से घायल को कार से निकालकर एंबुलेंस से वैदेही हास्पिटल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वे फार्च्यूनर कंपनी की लाइट बनाने कंपनी में काम करते थे।