जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल में सवार कुल 4 लोगों में से 2 की मौत हो गई। जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हाथ, पैर, सिर समेत अन्य जगहों पर चोटें आईं हैं। घायलों को जिले के महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के रहने वाले बंशीराम बघेल अपने बेटे नेहरू राम बघेल के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं बोरपदर हाई स्कूल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक जिसमें राजेंद्र कश्यप समेत एक अन्य युवक सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, इनमें नेहरू बघेल की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य तीनों घायल थे।

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान इनमें से एक और युवक राजेंद्र कश्यप की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों में सवार कुल 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही दोनों के परिजनों की तरफ से मामले के संबंध में FIR भी दर्ज की गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!