बिलासपुर: तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। 35 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।सभी को रतनपुर,गौरेला और कोटा के अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी तीर्थ यात्री राजनांदगांव और खैरागढ़ के आसपास के इलाकों में रहने वाले बताए जा रहे हैं। अमरकंटक से दर्शन कर लौटने के दौरान बंजारी घाट में कारीआम के पास तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर और बिलासपुर के अस्पताल भिजवाया गया है।

बंजारी घाट में अक्सर हादसे हुआ करते हैं। रास्ता खाली होने के कारण यात्री बसों की तेज रफ्तार रहती है। यहां से प्रयागराज और यूपी को जाने वाली तीर्थ यात्रियों की बसों की तेज रफ्तार की शिकायत इसके पहले भी की जा चुकी है। इसके चलते कोयले से लदे ट्रक, कभी छोटे वाहन और बस हादसे का शिकार हो जाते हैं। करीब 3 साल पहले भी इसी घाट में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान गई थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!