![naxal-attack-1](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/04/naxal-attack-1.jpg?resize=696%2C391&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बीजापुर:नक्सली उन्मूलन के छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे।इसी दौरान सुरक्षा बल के जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि सात नक्सली घायल हो गए हैं।