
रायपुर: भाजपा महिला मोर्चा मिशन 2023 की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मोर्चा की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा में मोर्चा की भूमिका को लेकर विचार-विमशर््ा किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों को लेकर भी पदाधिकारियों से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि महिला मोर्चा 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश में लगी हुई है। इससे पूरे प्रदेश का माहौल खराब हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी नहीं करना प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल है। इसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता पाने के लिए किया है। यह आज केवल एक परिवार की सेवा में लग हुई है।
बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेंडी, उषा टावरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, महामंत्री विभा अवस्थी, माया बेलचंदन, दीप्ति पांडे, शैलेंदरी परघनिया, संगीता शर्मा, भावना बोहरा, हेमलता शर्मा, कल्याणी साहू, किरण बघेल, कृतिका जैन और किरण भदोरिया विश्ोष रूप से उपस्थित थीं।



















