जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक जंगली हाथी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी । घटना कंडोरा करमटोली जंगल की है।मृतक का नाम राजेश राभ बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मृतक राजेश अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी देखकर मृतक के अन्य साथी जान बचाकर भाग निकले लेकिन मृतक भाग नही पाया और हाथी की चपेट में आ गया।बताया जाता है कि हाथी ने मृतक को कुचल कुचल कर मार डाला। मृतक के 2 बच्चे भी है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है।घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!