सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां से छुई खदान धसकने से दो दब गए हैं। जिससे बड़ी मकसद से बाहर निकला गया है। इस दौरान एक की  व्यक्ति मौत हो गई है वहीं दूसरा महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका उपचार स्वास्थ्य अस्पताल में इलाज जारी है।ग्राम लांजीत यह मामला है।

जानकारी के मुताबिक राजमन कुर्रे पिता गुधई उम्र लगभग 30 वर्ष व सुमित्रा गुर्जर पति सुखेन्द्र गुर्जर उम्र लगभग 28 वर्ष सहित 10 लोग छुई मिट्टी निकालने खदान आये थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी में दब गया। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक व महिला को निकाला। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!