गरियाबंद: गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।बता दें कि, पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!