
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।

यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।
विष्णु सरकार का पक्का है इरादा।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 2, 2024
निभायेंगे किसानों से किया हर वादा।
किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा। #कृषक_उन्नति_योजना के तहत 12 मार्च को किसानों को मिलेगी धान की अंतर राशि।
विष्णु के सुशासन में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते…
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि
12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी। वही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने घोषणा की है।गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।



















