
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है जो निम्नानुसार है.

जारी सूची के अनुसार पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है.भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला भाजपा के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था. भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद में बदलाव किया था.



















